Respect for Guru is the key to success: Vice Chancellor
रिषिकेष। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस कॉलेज में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। उन्हें कैंपस में संकाय और विभागाध्यक्षों के साथ फैकल्टी सदस्यों की जानकारी दी गई। उन्हें प्रकोष्ठ से भी अवगत कराया गया। कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी ने गुरुजनों के सम्मान से ही जीवन में सफलता हासिल करने का मूलमंत्र दिया।
शुक्रवार को कैंपस में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुलपति प्रो. एनके जोशी ने किया। इस दौरान बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए और बीसीए के करीब आठ सौ छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए। कुलपति ने स्वागत सत्र में छात्र-छात्राओं से कहा कि स्कूल और कॉलेज में अंतर होता है। स्कूल में टीचर पढ़ाने के लिए पीछे होता है, लेकिन यहां छात्र को टीचर के पीछा जाना होता है। अनुशासन के लिए यहां सेल्फ डिफेंस डिसीप्लिन जरूरी है। कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। थोमस एडिसन का जिक्र करते हुए कहा कि बल्ब के अविष्कार से पहले वह 200 दफा इसमें फेल हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि हार के कारणों को जानने के बाद कामयाबी हासिल की। आग्रह किया कि हर छात्र-छात्रा गुरुजनों का आदर और सत्कार जरूर करें।
द्वितीय सत्र में कला संकाय अध्यक्ष प्रो. डीसी गोस्वामी ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों पर चर्चा की। प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने वोकेशनल विषयों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। प्रो. हितेंद्र सिंह ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से अवगत कराया। विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। मौके पर प्रो. अंजलि प्रसाद दुबे, प्रो. प्रीति खंडूरी, प्रो. एपी सिंह, प्रो. कंचन लता सिन्हा, प्रो. एसपी सती, प्रो. सुरमान आर्य, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. डीके चौधरी, प्रो. वीके गुप्ता, प्रो. नवीन शर्मा, प्रो. बीडी पांडे, प्रो. अनीता तोमर, प्रो. संगीता मिश्रा, प्रो. डीएन त्रिपाठी, प्रो. स्मिता बड़ोला, प्रो. पुष्पांजलि आर्य, प्रो. पूनम पाठक, प्रो. मुक्तिनाथ, प्रो. सिराज, प्रो. परवेज, डॉ. एसके कुड़ियाल, छात्रसंघ साक्षी तिवारी आदि मौजूद थे।
रिषिकेष। हाईवे पर ई रिक्शा चलाने पर डोईवाला विक्रम एसोसिएशन ने एतराज जताया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप हाईवे पर ई रिक्शा संचालन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को डोईवाला विक्रम एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम शैलेंद्र सिंह ज्ञापन सौंपा। यूनियन के कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि ई रिक्शा चालक नियमों के खिलाफ हाईवे पर ई रिक्शा चलाते हैं, जबकि नियम के मुताबिक ई-रिक्शा सिर्फ गली मोहल्ले और ब्रांच रोड पर ही चल सकते हैं। ई रिक्शा चालक डोईवाला की देहरादून रोड, हरिद्वार रोड और ऋषिकेश रोड पर खुलेआम अवैध रूप से मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका है। उन्होंने ई रिक्शा चालकों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। यूनियन के सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि कई ई रिक्शा चालकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही इंश्योरेंस है। वह नियमों का उलंघन कर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में दिनेश सजवान, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, राकेश उनियाल, मनोज पाल, मुरारीलाल, अमित, प्रीतम पाल, प्रवेश पाल, आकाश, सोनू, मदन पाल, जयपाल, मुकेश आदि रहे।
प्रमाण पत्र बनवाने में की जा रही अवैध वसूली
रिषिकेष। यमकेश्वर वासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर तहसील में बन रहे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों में देरी की जा रही है और अनावश्यक पैसे लिए जा रहे हैं। जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। जनप्रतिनिधि भी कई दफा अधिकारियों से इस बाबत कई बार बोल चुके हैं। लेकिन इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। प्रधान मनीषा नेगी, प्रधान महावीर सिंह, विनोद डबराल, बिठ्ठल विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा
रिषिकेष। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं पर गढ़वालवासियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एक संबोधन में क्षेत्रवासियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिससे क्षेत्र की जनता आहत हुई है। नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और राज्य निर्माण आंदोलन में गढ़वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता आए दिन गढ़वाल की जनता को लेकर विवादित बयान देते हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ईश्वर चंद् अग्रवाल, मंडल नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती लखेड़ा, मंजू नेगी, विनीत मनवाल, माया अधिकारी, ईश्वर रौथान, उषा चमोला, रीना चौहान, मंगल रौथाण, प्रिया, अनीता प्रधान, संदीप नेगी, तुषार नेगी, विनीत कोठारी, अवतार सिंह सैनी, हिमांशु राणा, सुबोध नौटियाल, आदेश पंवार, गणेश रावत, दिनेश सजवान, सर्वेश चौधरी, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की खबरों पर स्पष्टीकरण दे सरकार ————————26
रिषिकेष। संयुक्त संघर्ष मोर्चा डोईवाला ने बैठक आयोजित की। उन्होंने डोईवाला में नया शहर बसाने को लेकर विरोध जताया। उन्होंने सरकार से योजना के लिए भूमि अधिग्रहण की खबरों का स्पष्टीकरण देने की मांग की। शुक्रवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा डोईवाला ने गन्ना सोसायटी सभागार में बैठक की। गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री ने डोईवाला में एरो सिटी बनाए जाने का कोई प्रस्ताव न होने का हवाला दिया है। लेकिन अभी भी जनता में भूमि अधिग्रहण की आशंकाएं बनी हुई है। डोईवाला में नया शहर बसाने के लिए अधिग्रहण की चर्चा है। पूर्व में समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के जरिए यह पता चला है कि इस संबंध में सर्वे किए जाने तथा 1100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने की भी चर्चा चल रही है। जनहित को देखते हुए मुख्यमंत्री या अन्य शासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी किसी भी तरह के अधिकरण ना करने के संबंध में बयान जारी करे। ताकि ग्रामीणों में बने भय का माहौल दूर हो। एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा व जनप्रतिनिधि का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र संबंधित मंत्रालय से तथा प्रशासन के अधिकारियों तक जनता की बातों को पहुंचाएंगे। बैठक में हरकमल सिंह, ग्राम प्रधान अनिल पाल, एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी, करतार नेगी, मोहित उनियाल, दरपान बोरा, जरनैल सिंह, गुरजीत सिंह लाडी, मंगल सिंह, हरविंदर सिंह, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह राणा, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।
पर्यटन विकास सहकारी संघ को मजबूत करने पर दिया जोर
रिषिकेष। यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की 25वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अंशधारकों के समक्ष वार्षिक आय-व्यय के लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। संघ की तरक्की को लेकर भी अंशधारकों ने चर्चा की।
दून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने अभी तक के कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने संघ को और ज्यादा विकसित करने पर भी जोर दिया। सचिव जसपाल भंडारी ने वर्ष 2018 से 2023 तक के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। भविष्य की योजनाओं से अवगत भी कराया। अशधारकों ने संघ से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। बैठक में उपाध्यक्ष नवीन रमोला, रामप्रसाद सकलानी, मनीराम जुयाल, सुनील उनियाल और विशाल मणि सेमवाल ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल, योगेश उनियाल, मनोहर सिंह रौतेला, प्यारेलाल जुगरान, धुमन थलवाल, मनोज आर्य, भोलादत्त जोशी, कैलास कुड़ियाल, विनोद गुप्ता, दरमियान कैंतुरा, सुरेंद्र सकलानी, सुरेंद्र भंडारी, पूरण जुगरान, विपिन लखेड़ा, सुशील उनियाल, सुभाष सकलानी, हरिकृष्ण उनियाल, दिनेश बहुगुणा, मदन कोठारी, पूरण गुसाईं, चंदन सिंह सजवाण, आशीष डोभाल, सुनील बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।
21अगस्त तक बनवा सकेंगे नया वोटर कार्ड
रिषिकेष। इन दिनों निर्वाचन आयोग के पुनरीक्षण कार्य के तहत क्षेत्र के बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। 21 अगस्त तक सत्यापन प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नये वोटर कार्ड भी बनाये जाएंगे।
शिवाजी नगर के चार परिवारों पर मंडराया खतरा
रिषिकेष। शिवाजीनगर में अवैध खनन से ढहने की कगार पर पहुंचे चार घरों में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। इसके बाद घरों को ढहने से बचाने के लिए डीएम ने सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी सिंचाई विभाग को दिए, लेकिन न तो परिवारों की सुरक्षा की व्यवस्था हो पाई है और न ही अवैध खनन ही रुक पाया है। कार्रवाई की बजाय स्थानीय प्रशासन अब वन विभाग की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ रहा है। सुरक्षित स्थान से परिवार वापस घरों में लौट आए हैं, तो उन्हें फिर से हरवक्त मकान ढहने से जानमाल की खतरा सता रहा है। प्रभावित अनिल कुमार, लाल झा और विद्यानंद झा सुरक्षा को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि चार परिवारों में कुल 23 सदस्य हैं, जो कि दिन-रात खतरे के साए में जी रहे हैं। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि यह वनभूमि है। लिहाजा, यहां कार्रवाई संबंधित महकमा ही करेगा। इस बाबत अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
भाजपा का कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन ————————–27
रिषिकेष। भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हल्ला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर गढ़वाल वासियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा एक संबोधन के दौरान गढ़वालियों पर थूकने और गढ़वालियों के खून को पानी कहा गया है। कांग्रेस नेताओं के यह बयान उनकी घृणित मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा व लोकप्रियता खोती जा रही है। जिस कारण देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के लिए इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। यह कांग्रेस की घृणित मानसिकता एवं बौखलाहट का परिणाम है।
उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के इस व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी और कांग्रेस को जरूर आईना दिखाएगी। मौके पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, मनोज ध्यानी, पंकज शर्मा, दीपक बिष्ट, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, कृष्णकुमार सिंघल, जयंत शर्मा, कपिल गुप्ता, देवदत्त शर्मा, चेतन शर्मा, अजय गुप्ता, संजय सिलस्वाल, राजपाल ठाकुर, शिव कुमार गौतम, राजू नरसिम्हा, प्रदीप कोहली, राधे जाटव, रोमा सहगल आदि उपस्थित रहे।
हंस फाउंडेशन के संस्थापक का जन्मदिवस मनाया ————————-28
ऋषिकेश। ऋषिकेश चालक एवं मालिक एसोसिएशन ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज का 70वां जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में 60 चालकों को जैकेट और छाते वितरित किए गए। शुक्रवार को बस अड्डा परिसर में ऋषिकेश चालक एवं मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज का 70 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने भोले महाराज की संस्था द्वारा जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है। कहा कि निर्धन बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद कर रही है। यही नहीं रोगियों को इलाज के लिए और दिव्यांगों को सहायक उपकरण देकर उनकी मदद की जा रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवती प्रसाद सेमवाल ने भी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान 60 चालकों को जैकेट और छाते वितरित किए गए। मौके पर ज्योतिषाचार्य सोहनलाल रतूड़ी, धर्मेंद्र गुलियाल, एंबुलेंस यूनियन के संरक्षक गज्जु खरोला, राजीव राणा, राकेश पोखरियाल, सुमित धीमान, अरुण चौधरी, विक्की जायसवाल, उमा शर्मा, डॉ. चक्रवर्ती असवाल, सचिन, दीप्ति जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विस अध्यक्ष ने चमोली हादसे के घायलों का हालचाल जाना
रिषिकेष। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया। साथ ही घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों को इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण शुक्रवार दोपहर ऋषिकेश एम्स पहुंची जहां अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती चमोली हादसे के घायलों से मुलाकात की। सबसे पहले उन्होंने इलेक्ट्रिक बर्न से बुरी तरह झुलसे घायल संदीप का हाल जाना। उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दूसरे घायल सुशील का हालचाल जाना। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स में उपचार हेतु भर्ती कोटद्वार निवासी प्रदीप नेगी से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। उपचार कर रहे चिकित्सकों से बेहतर इलाज देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ ऋषिकेश एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू भी मौजूद रही।
अंजु गुलेरिया ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
विकासनगर। इनरव्हील क्लब का पदभार ग्रहण समारोह शुक्रवार को बड़ी-बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अंजु गुलेरिया को अध्यक्ष पदभार ग्रहण कराया गया। अंजु गुलेरिया ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह उनके द्वारा महिलओं के उत्थान के लिए कार्य किया जायेगा साथ ही बताया क्लब की कोशिश होगी की वह उन लोगों सहायता ज्यादा से ज्यादा कर जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हो और कहा गरीब लोगों के लिए कई योजनाओं पर भी काम किया जायेगा। पदभार ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब और पावंटा साहिब से आए इनरव्हील के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। दिव्यांग लोगों को वाकर दिये गए। समारोह में ममता अग्रवाल सचिव, अनिता वर्मा कोषाध्यक्ष, अनामिका व भावना चौधरी को कार्यकारणी में शामिल किया गया जिनको मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा के द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया।
मंडी की समस्याओं को लेकर सचिव को ज्ञापन सौंपा
विकासनगर। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने मंडी समिति की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मंडी समिति के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंडी विकासनगर के पिछले गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, मंडी समिति के अंतर्गत किसानों के लिए भवन निर्माण करने की मांग की गयी है।
मंडी सचिव को सौपे ज्ञापन में बताया गया कि मंडी परिसर के पिछले गेट पर सीसी कैमरे लगने बहुत आवश्क है, इसके लगने से मंडी शुल्क में हो रही चोरी रोका जा सकता है। बताया मंडी समिति के अंतर्गत दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकानों के आगे रिटेल के छोटे-छोटे फड लगाकर अवैध वसूली की जा रही है। इसके लगने से क्षेत्र के रेड़ी वालों को भारी नुकसान का समाना करना पड़ रहा है। इसलिए इस पर रोक लगने चाहिए। बताया मंडी में सरकारी राशन विना पर्ची के अवैध रूप से दुकानदारों के यहां आ रहा है और पिछले गेट से बिना पर्ची के बाहर जा रहा है, जो कि मंडी कर्मचारियों के मिली भगत के कारण हो रहा है। बताया मंडी परिसर अंतर्गत भवनों को निर्माण किया जाना चाहिए जिससे बाहर से आने वाले किसानों को यहां रहने के लिए सुबिधा मिल सकें। बताया इन सभी विषयों के बारे में पहले भी आपको बताया जा चुका जिसमें आपके द्वारा एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके अभीतक इन समस्याओं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। और किसानों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। ज्ञापन सौपने वालों मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता केके गौतक, अरविंद शर्मा आदि शामिल रहे।
उत्तराखंड की संस्कृति और गरिमा को ठेस पहुंचा रहे कांग्रेस नेता: पुंडीर
विकासनगर। सहसपुर विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को विधायक सहदेव पुंडीर के कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में राजनैतिक चर्चाओं के साथ ही स्थानीय समस्याओं के निस्तारण पर मंथन किया गया। वहीं, कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए करारा जवाब देने का निर्णय लिया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि लोक सभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कई अन्य नेता अब उत्तराखंड की संस्कृति और गरिमा को ही ठेस पहुंचाने लगे हैं। प्रदेश की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधान सभा समेत पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर घर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया है। भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने से ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसी योजना के लिए पांच लाख रुपए जारी किए जाते थे तो धरातल पर सिर्फ पचास हजार रुपए का ही काम होता था। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। सरकारी ओर से जारी किया गया पूरा बजट धरातल पर खर्च होता है। भ्रष्टाचार की संस्कृति को समाप्त होते देखकर भी कांग्रेस में बौखलाहट पैदा हो गई। विधायक पुंडीर ने कहा कि कांग्रेस लोक सभा चुनाव को देखते हुए ओछी राजनीति करने लगी है। उत्तराखंडियत को बांटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के साथ ही बरसात के मौसम में लोगों की समस्याओं को उचित माध्यम तक पहुंचाने की सलाह दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुखदेव सिंह फर्सवाण, सूर्यवीर सिंह चौहान, विजय बिष्ट, विनोद कुमार पल, वीरता गुरुंग, कविता छेत्री, मंजू नेगी, मनीषा, रीता केसी, रमा थापा, आशा थापा आदि मौजूद रहे।
महिला सहित दो के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर चार आसनबाग निवासी एक व्यक्ति ने एक महिला सहित दो लोगों पर मारपीट और चेन लूटने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और उसके पिता से सोने की चेन लूट कर ले गये। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में संजय कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी वार्ड नंबर चार गली नंबर सात आसन बाग हरबर्टपुर ने बताया कि 21 जुलाई को रवि पुत्र नरेश और पारुल दोनों निवासी वार्ड नंबर चार गली नंबर सात आसनबाग ने उसके पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। यही नहीं आरोपियों ने उसके पिता की सोने की चेन लूटकर ले गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार को सौंपी गयी है।
एक लाख फल पेटियां बांटने का दावा
नैनीताल। भवाली: उद्यान विभाग ने उत्तम फसल प्रबंधन योजना के तहत मल्ला रामगढ़, सतबुंगा, नथुआखान, हरतौला, प्यूड़ा, सुयालबाड़ी के ढाई हजार किसानों को एक लाख फल पेटियां बांटने का दावा किया है। तल्ला रामगढ के मुख्य उद्यान अधिकारी निर्मल भंडारी ने बताया कि जिला योजना के तहत अब तक 2500 बागवानों को 50 प्रतिशत अनुदान में एक लाख से अधिक कोरोगेटेड बॉक्स वितरित हुए हैं। जिसमें सेब की पेटी 41 रुपए व आड़ू, खुमानी व पूलम की पेटी 21 रुपए में दी गई है। आगे भी पेटियां वितरण का कार्य जारी है।
नैनीताल में फतेह निशान के साथ जुलूस निकाला
नैनीताल। मोहर्रम कमेटी की ओर से शुक्रवार को लंगर (भंडारा) का आयोजन किया गया। नमाज के बाद शुरू किए गए आयोजन में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद कमेटी की ओर से जानिब शहादत की रात में ताजियों का जुलूस निकाला। रॉयल होटल कंपाउंड से शुरू हुए जुलूस को निर्धारित मार्गों से होते रजा क्लब मल्लीताल में संपन्न किया गया। जिसमें कमेटी का ताजिया व फतेह निशान आलम व ढोल ताशा शामिल रहे। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बक्स ने बताया शनिवार को यौमे आशूरा के दिन जुलूस-ए-हुसैनी दिन में साढ़े 12 बजे से निकाला जाएगा। जोकि अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए देर रात सूखाताल में संपन्न होगा। जुलूस में सभी से शिरकत करने की अपील की गई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष तस्लीम बक्स, समीर अली, मो. कासिम, मो. अजीम, शान अहमद, शाहनवाज खान, मो.नसीम, मो. इब्राहिम, आरिफ हुसैन, अब्दुल बासित, सलीम अहमद, मो. इस्लाम, रईस, रिहान, अब्दुल अजीज, अब्दुल जमील, समीर अहमद, मोइन अहमद रहे।
‘कार्मिकों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं’
नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें बीते दिनों उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष के सचिवालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी के साथ की गई अभद्रता की निंदा की गई। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कहा, कर्मचारियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा, सचिवालय में तैनात ओमकार सिंह अपर सचिव के साथ की गई अभद्रता शर्मनाक है। संगठन संरक्षक बहादुर बिष्ट ने कहा आए दिन कुछ जनप्रतिनिधियों ने कार्मिकों के साथ की जा रही अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा, आज कर्मचारी वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। इस मौके पर कार्यकारी महामंत्री कुंवर बगड़वाल, जगदीश बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष विनोद भट्ट, कैलाश गोस्वामी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद जलाल, सत्यप्रकाश द्विवेदी, विवेक सिंह, आनंद पांडे, रमेश कनवाल, इसरार बेग, मोहित सनवाल, भूपाल करायत, दीपक बिष्ट, राजेंद्र टम्टा, संजय देव, अर्जुन सिंह रहे।
नैनीताल रोप-वे की रिपेयरिंग पूरी नहीं हो पाई
नैनीताल। रोप-वे में गुरुवार को आई तकनीकि खराबी दूर करने का काम शुक्रवार को भी पूरा नहीं हो पाया। इस कारण रोप-वे का संचालन नहीं हो पाया। शनिवार से रोप-वे दोबारा पर्यटकों के लिए खुलने की उम्मीद है। नैनीताल रोप-वे में बेयरिंग टूटने के कारण गुरुवार शाम को यह ठप हो गया। जिसमें छह विदेशी पर्यटक समेत 13 लोग फंस गए थे। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद सभी को रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकाला गया। दावा था कि रोप-वे में मामूली खामी आई है। पर रोप-वे की मरम्मत का काम शुक्रवार को भी चलता रहा। जानकारी देते हुए प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि बेयरिंग टूट गया था। जिस कारण इसकी रिपेयरिंग में समय लग रहा है। शनिवार से रोप-वे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि आपात स्थिति को देखते हुए हर ट्रॉली में एक ऑपरेटर मौजूद रहता है। उसे रेस्क्यू का भी प्रशिक्षण दिया गया है।